Eid-ul-Adha: मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत इस्माइल अलैहहिस्सलाम की सुन्नत के अमल का त्योहार ईद-उल-अज्हा गुरुवार को मनाया गया। ईद की सामूहिक नमाज ईदगाह पर सुबह नौ बजे अदा की गई, जिसे पेश इमाम मुबारीक साहब द्वारा अदा कराई गई।
आगर मालवा शहर काजी वसीउद्दीन और पेश इमाम मुबारीक साहब ने बताया कि परंपरागत रूप से मनाए जाने वाले ईद-उल-अज्हा का त्योहार बलिदान और त्याग का पर्व है। काजी वसीउद्दीन ने आगे बताया, नमाज के बाद घरों पर कुर्बानी की रस्म अदा की जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने मुस्लिम समाजजन से अपील करते हुए कहा कि त्योहार को खुशी और उल्लास के रूप में मनाएं। इस बात का खास ख्याल रखा जाएगा कि त्योहार के उत्साह में किसी की भावना आहत न हो। शांति और अमन के साथ एहतियात बरतते हुए कुरबानी की रस्म अदा करें।
उन्होंने कहा, सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की ऐसा पोस्ट न डालें, जिससे किसी की भावना को आहात पहुंचे। साथ ही उन्होंने कहा कि कुर्बानी की रस्म अदा करने का यह सिलसिला शनिवार तक चलता रहेगा।