फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara Crime: सनकी पति ने पत्नी को सिलबट्टे से दी खौफनाक सजा, फिर खुद फांसी पर झूला; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 19 May 2024 04:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

Chhindwara: जिले के जुन्नारदेव थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां के ग्राम उमरिया फड़ाली में एक 40 वर्षीय युवक ने आर्थिक तंगी से तंग आकर हुए विवाद के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी और खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया फड़ाली निवासी मानिक ज्ञासवंशी उम्र लगभग 40 साल और उसकी पत्नी ममता ज्ञासवांशी जिसकी उम्र लगभग 35 साल बताई जा रही है। दोनों का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और अक्सर इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होते थे। इसी बात को लेकर शनिवार की रात को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ।

विज्ञापन


विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि आरोपी पति ने मसाला पीसने के लिए उपयोग में आने वाले पत्थर से पत्नी पर हमला कर दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद आरोपी भी घर से बाहर निकाला और एक पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है, जहां दंपति के शव बरामद किए गए हैं। पुलिस क्षेत्र वासियों से पूछताछ और आगामी कार्रवाई कर रही है।

अकेला रह गया 14 साल का बेटा
जुन्नारदेव के ग्राम उमरिया फड़ाली में हुए घटनाक्रम में जो बातें सामने आई है, उसमें यह भी है कि दंपति का एक 14 साल का बेटा भी है। जो अब माता-पिता की मौत के बाद अकेला रह गया है। बताया जा रहा है कि परिवार पिछले कई दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और यही आर्थिक तंगी उनके बीच विवाद का कारण बन रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें