फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बीच एक और आफत: मध्यप्रदेश के शहडोल में भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 3.9 रही तीव्रता

Sun, 11 Apr 2021 04:15 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

कोरोना महामारी के बीच रविवार को मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के बीच रविवार को मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके से लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, झटकों की तीव्रता इतनी कम थी कि कई लोगों को भूकंप का पता भी नहीं चला।

विज्ञापन


राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के शहडोल में भूकंप के झटके दोपहर 12:53 मिनट पर महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र कहां था, इसके बारे में अभी तक केंद्र की ओर से किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि भूकंप के झटकों की वजह से अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है।

  बता दें कि बीते दिनों में उत्तर भारत और पूर्वोत्तर के कई प्रदेशों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम, पश्चिम बंगाल, बिहार और सिक्किम जैसे प्रदेशों में पिछले हफ्ते भूकंप आया था। हालांकि, इन राज्यों में भी भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी, इस वजह से किसी तरह के जान-माल के नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें