फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: ये कैसा विकास! सड़क नहीं होने से खाट के सहारे पांच किमी पहुंची महिला की रास्ते में हुई डिलीवरी

Sat, 17 Sep 2022 09:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

आज देश भले ही डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ रहा है और गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए सड़कों का जाल बिछाने की बात सरकार की ओर से कही जाती है। लेकिन मध्यप्रदेश में दमोह जिले के कई ग्रामीण अंचल ऐसे हैं, जहां आज भी सड़क का अभाव है। आलम यह है कि प्रसूता महिलाओं और बीमार मरीजों को खाट पर लिटाकर मुख्य मार्ग तक लाना पड़ता है।
विज्ञापन
महिला की रास्ते में हुई डिलीवरी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के पटेरा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जोगीडाबर के ग्वारी गांव में एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे खाट पर लिटाकर पांच किलोमीटर चलकर मुख्य मार्ग तक ला रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में ही उसका प्रसव हो गया और मुख्य मार्ग तक पहुंचने के करीब आधे घंटे के बाद 108 वाहन पहुंचा, जिसके बाद महिला को कुम्हारी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि जोगीडाबर ग्राम पंचायत के ग्वारी गांव में रहने वाले पप्पू आदिवासी की गर्भवती पत्नी नन्हीबाई को शनिवार दोपहर तेज दर्द उठा। पति ने 108 को फोन लगाया, लेकिन मुख्य मार्ग से गांव तक सड़क न होने के कारण परिजन दर्द से कराह रही महिला को खाट पर लिटाकर पांच किमी चलकर मुख्य मार्ग बम्हनी तक ला रहे थे। लेकिन रास्ते में ही खाट पर महिला का प्रसव हो गया। इसके बाद मुख्य मार्ग पर पहुंचने के बाद कुछ देर में 108 वाहन पहुंचा, जिसके बाद महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीण भी गांव में सड़क न होने से आक्रोश में हैं, उनका कहना है कि विधायक, सांसद चुनाव के दौरान गांव में आते हैं और कई प्रकार के विकास कार्य के वादे कर जाते हैं, लेकिन जीतने के बाद वापस लौटकर नहीं आते। ग्रामीण शासन, प्रशासन से सड़क निर्माण की गुहार लगाकर थक चुके हैं, लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी। आदिवासी बाहुल्य गांव के लोग मूलभूत सुविधाओं को मोहताज हैं।
विज्ञापन


वहीं, महिला के साथ जिला अस्पताल पहुंची आशा कार्यकर्ता गीता ठाकुर ने बताया कि ग्वारी गांव में सड़क नहीं है। आज गर्भवती महिला नन्हीबाई को खाट पर लिटाकर मुख्य मार्ग तक ला रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में उसका प्रसव हो गया, जिसके बाद कुम्हारी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें