फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: पांढुर्णा में चुनावी रंजिश के चलते दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट, 6 लोग घायल

Sun, 09 Oct 2022 09:36 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में दुर्गा विर्सजन के दौरान जमकर लाठियां चलीं। इस दौरान छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विसर्जन के दौरान मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में देवी विसर्जन के दौरान दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। दरअसल, चुनावी रंजिश के चलते दो पंडालों के लोग आपस में लड़ बैठे। जहां 6 लोग विवाद के बाद बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों संपन्न हुए नगर पालिका चुनाव में कुछ लोगों में वोट डालने को लेकर आपसी रंजिश हो गई थी, जिसके चलते हार जीत के बाद इनमें आपसी खुन्नस चल रही थी। इसी बीच दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करने गए दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

दो लोगों की हालत गंभीर...
विवाद के बाद 6 लोग जहां बुरी तरह से घायल हो गए, इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, दोनों ही पक्ष थाने तो गए थे, लेकिन काफी देर तक दोनों की एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। आपसी राजीनामा की बात चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें