फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: बिना टीकाकरण राशन देने से इनकार किया तो शराबी ने कर दी मारपीट, श्योपुर की घटना

Sun, 14 Nov 2021 10:57 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

सार

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकाकरण के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए राशन वितरण केंद्रों पर बिना वैक्सीनेशन राशन न देने की व्यवस्था लागू की है। इससे गुस्साए एक शराबी ने रविवार को टीकाकरण टीम के साथ ही मारपीट कर दी।
विज्ञापन
Police - फोटो : Police
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के श्योपुर में रविवार को कोविड टीकाकरण न होने पर राशन न दिए जाने से गुस्साए एक शख्स ने वैक्सीनेशन टीम के साथ हाथापाई कर दी। जानकारी के अनुसार मारपीट करने वाला व्यक्ति शराब के नशे में भी था। यहां राशन वितरण केंद्रों पर टीकाकरण के बाद ही राशन वितरित करने की व्यवस्था लागू की गई है। इसे लेकर यहां के केंद्रों पर टीकाकरण टीम भी तैनात की गई हैं। 

विज्ञापन


यहां के कराहल में गढ़वा राशन वितरण केंद्र पर राजेश आदिवासी के परिजन राशन लेने गए थे। लेकिन उनका टीकाकरण नहीं होने के चलते उन्हें राशन नहीं दिया गया। यह बात जब राजेश को पता चली तो वह शराब के नशे में वहां पहुंच गया और केंद्र संचालकों के साथ गाली गलौज करने लगा। रोजगार सहायक माखन पटेलिया ने उसका विरोध किया तो उसने पटेलिया, विक्रेता और टीकाकरण कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मारपीट कर दी। 

इस मामले की सूचना पुलिस तक भी पहुंची और कराहल एसडीएम बृजेंद्र यादव ने बरगवां थाना पुलिस को निर्देश दिया है कि राजेश को गिरफ्तार किया जाए। वहीं, बरगवां थाना प्रभारी ममता गुर्जर ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था। आरोपी राजेश की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें