फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदसौर में डॉक्टर दंपती का ड्रामा: पत्नी ने कहा- पति ने दूसरी औरत को थाईलैंड घुमाया, मुझे घर से बाहर निकलवाया

Wed, 22 Nov 2023 04:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

डॉक्टर मधु जैन ने बताया, वे अपने पति के साथ यहां पिछले 24 साल से प्रैक्टिस कर रही हैं। लेकिन अब उन्हें अपने ही घर से निकाल दिया गया है। मधु कहती हैं, यह संपत्ति उसकी मेहनत से कमाई हुई है। इस पर उसका भी हक है।
विज्ञापन
पुलिस के साथ डॉक्टर मधु जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर में नयापुरा रोड स्थित आरके हॉस्पिटल के डाक्टर नितिन जैन और उनकी पत्नी डॉ. मधु जैन का विवाद लंबे समय बाद सार्वजनिक हंगामे के बाद थाने तक पहुंचा। यहां महिला पुलिस अधिकारी की लाख समझाइश के बाद भी जब रात तक कोई हल नहीं निकला तो डॉ. मधु को पुलिस ने वन स्टॉप सेंटर भिजवाया और उनके परिजनों को मुंबई सूचना दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, डॉ. मधु जैन तथा ससुर रामदयाल जैन और सास कमला जैन के बीच आरके हॉस्पिटल वाली बिल्डिंग में रहने को लेकर विवाद है। यहां मधु जैन ने नयापुरा वाले कुछ लोगों की मदद से अस्पताल में कांच फोड़ दिया। हंगामा शुरू हुआ तो सूचना पुलिस को मिली और पुलिस मौके पर पहुंची। पहले कोतवाली पुलिस फिर महिला थाना प्रभारी अनुराधा गिरवाल और सीएसपी सतनाम सिंह खुद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां मधु जैन और डॉ. नितिन जैन तथा उसके माता-पिता से बातचीत की गई। लेकिन कोई हल नहीं निकला। मधु जैन आरके हॉस्पिटल वाली बिल्डिंग में रहना चाहती है और सास-ससुर अपनी बहू को साथ रखने के लिए तैयार नहीं है।

डॉक्टर पति पर महिला के साथ अवैध संबंध का आरोप
मामले में डॉ. मधु जैन का कहना है कि मेरा पति एक महिला के साथ थाईलैंड गया था। जब मुझे इसकी जानकारी लगी तो मैंने विरोध किया। इसके बाद हम दोनों के बीच झगड़ा हुआ। मेरे पति और सास-ससुर ने मेरे साथ मारपीट की। इसके बाद कोर्ट में तलाक के लिए केस लगा दिया। मुझे घर से भी बाहर निकाल दिया, लेकिन मैं अपने मौलिक अधिकार के तहत वापस घर पर आ गई। फिर निकाला मैं फिर आ गई। पुलिस मेरी मदद नहीं कर रही है। मुझे कह रही है कि न्यायालय से निपटो। अब शादी के 24 साल बाद मैं कहां जाऊंगी। सड़कों पर तो नहीं घुम सकती हूं।
विज्ञापन


तोड़फोड़ कर किया बुजुर्ग दंपती को परेशान
महिला थाना प्रभारी अनुराधा गिरावाल ने बताया कि आरके हॉस्पिटल की बिल्डिंग में डॉ. मधु जैन ने अस्पताल में कांच फोड़कर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंची और समझाया नहीं मानी तो थाने लेकर आएं और यहां से वन स्टॉप सेंटर भेजा है। डॉ. जैन और उसके माता-पिता का कहना है कि वो तलाक का केस कोर्ट में लगा चुके हैं। वहीं, पूर्व में मधु जैन के भाई और मां को बुलाकर 20 लाख रुपये और गहने जो एयू बैंक के लॉकर में रखे हैं। देकर भेज दिया था, लेकिन अब फिर से आकर विवाद कर रही है।

डॉक्टर नितिन जैन ने कहा- मेरा निजी मामला मुझे कुछ नहीं कहना
पूरे मामले को लेकर जब डॉ. नितिन जैन से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा की ये मेरा व्यक्तिगत मामला है और तलाक का केस न्यायालय में विचाराधीन है। उनको जो आरोप लगाने हैं, वो लगा सकती हैं। आज अस्पताल में तोड़फोड़ तक की, कुछ नहीं कहना।

मंगलवार दोपहर से लेकर रात तक चले इस हाई प्रोफाइल मामले में रात को कोतवाली थाना पुलिस ने हॉस्पिटल के कर्मचारी विशाल पिता श्यामलाल पांडे निवासी जनकूपुरा की शिकायत पर हॉस्पिटल में घुसकर तोड़फोड़ करने व गाली गलौज करने के मामले में डॉ. मधु पति नितिन जैन, फिरोज पिता मुन्ना पठान, गुड्डी और मोती आपा सभी निवासी नयापुरा मंदसौर तथा पांच अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें