फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 साल तक जिस्म में तीर लिए घूमता रहा वो

विज्ञापन
विज्ञापन
42 साल से मान सिंह के जिस्म में धंसा था एक तीर लेकिन उसे ये बात पता नहीं थी। मामला मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल इलाके अलिराजपुर जिले का है।
विज्ञापन


शुक्रवार को एमवाई हॉस्पिटल में हुआ मान सिंह का ऑपरेशन और उसे इस तीर से निजात मिल गया। तीन घंटे तक चले इस ऑपरेशन में डॉक्टरों ने मान सिंह के जिस्म में धंसे इस 4.5 इंच के तीर को निकाल दिया।

1972 में लगा था तीर

मान सिंह की उम्र 50 साल है और वो अलिराजपुर के बोरकुवां गांव का रहने वाला है। तीन जुलाई को पता चला कि उसके शरीर में एक टूटा हुआ तीर पैवस्त है।

साल था 1972 और मान सिंह की उम्र थी करीब आठ साल जब खेलते वक्त ये तीर उसे लगा था। घरवालों ने गांव में ही उसका इलाज कराया था। तीर का बाकी हिस्सा तो निकल गया लेकिन उसका फलक मान सिंह के शरीर में ही रह गया।

ऐसे चला पता

मान सिंह बिना दर्द के इस तीर के साथ जी रहा था लेकिन कुछ दिन पहले उसे एक मधुमक्खी ने काट लिया। उसको काफी सूजन आ गई तो घरवाले उसे अलिराजपुर जिला अस्पताल लेकर आए।

सर्जन ने उस हिस्से का एक्सरे कराया जहां मधुमक्खी ने काटा था तो दिखा वो तीर जो 42 साल से उसके जिस्म में धंसा था। मान सिंह को तब याद आया कि बचपन में उसे ये तीर लगा था।
विज्ञापन

इसलिए भी खुश है मान सिंह

उसे कुछ वक्त अस्पताल में रखा गया और एमवाई अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां डॉक्टरों ने उसके शरीर से इस तीर को निकाल दिया।

अब मान सिंह खुश है क्योंकि दर्द से तो निजात मिल ही गई साथ ही उसकी फोटो तमाम स्थानीय अखबारों में छपी हैं और कई टीवी चैनलों पर भी ये खबर चली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें