फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dindori News: कॉलेज लेक्चरर डॉ. नसीम बानो गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर पोस्ट की धर्म और राष्ट्र विरोधी सामग्री

Mon, 28 Apr 2025 08:21 PM IST
डिंडोरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडोरी

सार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर रैली निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन पर त्वरित कार्रवाई का दबाव बनाया। पुलिस ने तीन दिन के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते एबीवीपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिंडौरी जिले के आदर्श कॉलेज की लेक्चरर डॉक्टर नसीम बानो को विवादित सोशल मीडिया पोस्ट साझा करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डॉ. बानो पर हिंदू धर्म और राष्ट्र विरोधी सामग्री साझा करने का आरोप लगा है। इस मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस प्रशासन पर त्वरित कार्रवाई का दबाव बनाया। सोमवार को ABVP कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकालकर विरोध जताया और बाद में एसपी कार्यालय पहुंचकर एसडीओपी के के त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का समर्थन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


नगर संगठन मंत्री दीपेंद्र जोगी ने जानकारी दी कि आरोपी लेक्चरर ने माता सीता के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसके अलावा उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के समर्थन में भी स्टेटस लगाया था, जिससे स्थानीय नागरिकों और छात्रों में आक्रोश फैल गया था। इसी के चलते ABVP कार्यकर्ताओं ने 24 अप्रैल को सिटी कोतवाली में धरना प्रदर्शन करते हुए आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी।

ये भी पढ़ें- छात्राओं से दरिंदगी: फरहान की मोबाइल में मिले कई युवतियों के अश्लील वीडियो, इनकी प्रेमिकाओं की भूमिका संदिग्ध
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर और अन्य संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया था, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। तीन दिन के भीतर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार दोपहर 12 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया। अब अदालत इस मामले में अपना निर्णय सुनाएगी। गिरफ्तारी के बाद ABVP कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कानून व्यवस्था में विश्वास जताते हुए शांतिपूर्वक लौट गए। इस घटना ने सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग और धार्मिक भावनाओं के सम्मान को लेकर एक बार फिर गंभीर बहस छेड़ दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- धनपुरी में युवक की संदिग्ध मौत से क्षेत्र में फैली दहशत, पुलिस ने शुरू की जांच, खोह जंगल में मिली लाश

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की धार्मिक या राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस प्रकरण के बाद कॉलेज प्रशासन भी डॉ. नसीम बानो के खिलाफ आंतरिक अनुशासनात्मक कार्रवाई पर विचार कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें