फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह पर साधा निशाना, कहा- टाइगर के दांत टूट गए हैं

Mon, 24 Dec 2018 06:01 PM IST
पूजा मेहरोत्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shivraj singh chouhan- Digvijay Singh - फोटो : self
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में इन दिनों  सियासी जंग के बीच दो पूर्व मुख्यमंत्रीयों के बीच जुबानी जंग भी खूब सुनाई दे रही है। पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा टाइगर जिंदा है जिसपर दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि टाइगर जिंदा जरूर है लेकिन उनके दांत टूट गए हैं और नाखून निकल चुके हैं।

विज्ञापन


दो दिनी दौरे पर इंदौर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर पुराने अंदाज में नजर आए। उन्होंने इस दौरान करीब 25 नेताओं-कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बैठक की। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि भाजपा के 15 साल के शासन में राज्य का ढर्रा इतना बिगड़ चुका था कि कलेक्टर-कमिश्नर जैसे प्रशासनिक अफसरों के तबादलों में भी दलालों की भूमिका हो गई थी।

उन्होंने कहा कि पहले ऐसा नहीं होता था। उन्होंने शिवराज काल के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासनिक अफसरों का उपयोग भाजपा सरकार ने नेताओं की सभा में भीड़ जुटाने तक के लिए किया। वहीं उन्होंने पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान टाइगर जिंदा है को लेकर भी दिग्विजय सिंह ने चुटकी ली। उन्होंने कहा- 'टाइगर जिंदा जरूर है, लेकिन उसके दांत टूट गए हैं, नाखून निकल चुके हैं।' 
विज्ञापन


दिग्विजय यहीं चुप नहीं हुए उन्होंने भगवान हनुमान को लेकर भाजपा नेताओं और मंत्रियों की जमकर आलोचना की। उन्होंने भगवान को कभी जाट, कभी मुस्लिम तो कभी दलित कहे जाने पर भाजपा की खूब खिंचाई की। उन्होंने कहा कि  उनके पास मुद्दे नहीं है तो यह पार्टी राजनीति में भगवान को खींच लाए हैं, हनुमान सिर्फ हमारी आस्था के प्रतीक हैं। वह भगवान शंकर का अवतार हैं।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से भगवान पर राजनीति हो रही है वह घोर निंदनीय है। इसी बीच उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद से पूछा कि कहां गए? अब हनुमान पर टिप्पणी कर रहे इन नेताओं पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही, क्यों मौन है भाजपा के बड़े नेता ?

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें