वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर व्यापम घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की गुहार की है। श्री सिंह ने इसे अब तक का सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए कहा है कि इसमें कुछ बड़े लोग संलिप्त हैं।
दिग्विजय सिंह ने अपनी याचिका में 24 अप्रैल को जबलपुर हाईकोर्ट केआदेश और विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट को निरस्त करने की गुहार की गई है, जिसमें श्री सिंह द्वारा दिए गए दस्तावेजों को फर्जी और मनगढंत बताया गया था।
अपने दस्तावेजों के जरिए श्री सिंह ने यह बताने की कोशिश की थी कि इस घोटाले में मध्य प्रदेश केमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी मिलीभगत है।
दिग्विजय सिंह का कहना कि उनके दस्तावेजों को फर्जी और मनगढंत बताकर हाईकोर्ट और एसआईटी ने उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की है, लिहाजा सुप्रीम कोर्ट को इसमें दखल देना चाहिए।