फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छिंदवाड़ा में हर्रई ब्लॉक के 2 गांव में डायरिया का प्रकोप, करीब 60 परिवार के लोग चपेट में

Tue, 06 Sep 2022 04:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के दो गांवों में डायरिया का प्रकोप देखा जा रहा है। डायरिया के प्रकोप से दोनों गांवों में करीब 60 परिवार के लोग उल्टी-दस्त की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के तहत आने वाले हर्रई ब्लॉक के बटकाखापा से लगी ग्राम कुंडाली और ओझल ढाना में डायरिया का प्रकोप देखा जा रहा है। यहां दूषित पानी और भोजन से अब तक 50-60 परिवार उल्टी-दस्त के शिकार हो गए हैं, जिन्होंने बटकाखापा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपना उपचार कराया है।

विज्ञापन


दरअसल, दोनों ही गांव आदिवासी अंचल में बसे हुए हैं। जहां पर हर बार बारिश के बाद लोगों को डायरिया का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। पिछले बार भी यहां पांच से 10 परिवार उल्टी-दस्त के कारण बीमार हुए थे। हालांकि, स्थिति नियंत्रण में हो गई थी।

ओझल ढाना और कुंडाली में डायरिया की प्रमुख वजह दूषित पानी को माना जा रहा है। यहां के अधिकांश परिवार झरिया और तालाब के पानी से अपना निस्तार करते हैं। हालांकि, यहां पर हैंडपंप की व्यवस्था है। लेकिन बारिश के बाद अक्सर पानी दूषित हो जाता है।
विज्ञापन


हर्रई बीएमओ के मुताबिक, ग्रामीणों के द्वारा दूषित भोजन और पेयजल पीने के कारण स्वास्थ्य में गिरावट देखी गई है, जिसमें कुछ ग्रामीणों को उल्टी-दस्त, बुखार और सिर दर्द की शिकायत हुई थी। सभी मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां पर उनके स्वास्थ्य में सुधार देखा जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के मीडिया अधिकारी ने बताया, तीन दिन पहले 50 से 60 लोग डायरिया से पीड़ित हुए थे, जिसकी सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंच गई थी। वर्तमान में कोई भी नया मरीज नहीं मिला है, जिससे कहा जा सकता है कि स्थिति नियंत्रण में है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें