फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायल 100 ने बचाई युवक की जान: गोंडवाना एक्सप्रेस से टकराकर गंभीर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया

Tue, 01 Mar 2022 11:36 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

बीना गोंडवाना एक्सप्रेस से घायल एक युवक को डायल 100 की टीम ने सही समय में अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। युवक को गंभीर अवस्था में सागर रैफर किया गया।
विज्ञापन
घायल को अस्पताल ले जाती डायल 100 की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
बीना गोंडवाना एक्सप्रेस से टकराकर सोमवार रात एक युवक घायल हो गया, जिसे डायल 100 ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 12:45 बजे राज्य स्तरीय 100 डायल कंट्रोल रूम को बीना से भोपाल की ओर रेलवे ट्रैक पर खंबा नंबर 973/01 के पास गोंडवाना एक्सप्रेस से टकराकर घायल होने की सूचना मिली थी। हादसे के बाद युवक बेहोशी की हालत में पड़ा था, जिसकी हालत गंभीर थी और उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिल रही थी। डायल 100 स्टाफ के आरक्षण दीपक शुक्ला चालक अमृत सेन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


एफआरबी स्टाफ ने बताया कि मौके पर आरपीएफ बीना के एएसआई बीएस मीना और ट्रैक मैन रघुराज मौजूद थे। घायल व्यक्ति बेहोशी की अवस्था में था और उसे गंभीर चोट लगी थी, घायल बोलने की अवस्था में नहीं था, न ही उसके पास कोई परिचय पत्र था। घायल अज्ञात व्यक्ति को एफआरबी की मदद से बीना शासकीय अस्पताल लाया गया एवं प्राथमिक उपचार के बाद घायल को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल सागर रैफर कर दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें