फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: मोदी कैबिनेट में शामिल सावित्री ठाकुर नहीं लिख पाईं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जो लिखा वह पढ़ पकड़ लेंगे माथा

Wed, 19 Jun 2024 01:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Savitri Thakur: केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा ठीक नहीं लिख पाईं। जो लिखा वह अब चर्चा का विषय बन गया है। इसे लेकर कांग्रेस ने भी हमला बोला है। जानिए, सावित्री ने ऐसा क्या लिखा?
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र की मोदी सरकार में राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सही नहीं लिख पाईं। उन्होंने जो लिखा वह चर्चा का विषय बन गया है। इसे लेकर कांग्रेस ने भी सांसद पर हमला बोला है। 

विज्ञापन


दरअसल, धार जिले में आयोजित तीन दिवसीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर को बुलाया गया था। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत करने के बाद शिक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना था। इससे पहले  रथ पर लगे फ्लैक्स पर सावित्री ठाकुर को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन लिखना था। लेकिन, उन्होंने- बेढी पडाओ बच्चाव लिख दिया। 
 

कांग्रेस ने बोला हमला
मंत्री सावित्री का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस से जिला पंचायत सदस्य मुकाम सिंह अलावा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- लोकसभा चुनाव जीतीं धार-महू लोकसभा सांसद और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन लिखना था। लेकिन, वह भी लिखते नहीं आ रहा है, बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे फोटो वीडियो
मंत्री द्वारा लिखे गए गलत स्लोगन लिखने के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें