फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar: पहले युवक को जमकर पीटा, फिर अधमरा होने पर जमीन पर गिरा पानी चटाया…चरित्र शंका के नाम पर तालिबानी सजा

Wed, 07 Aug 2024 02:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

MP: धार जिले की औद्योगिक नगरी पीथमपुर में बर्बरता से मारपीट करने का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। एक युवक के साथ कुछ लोगों ने लाठी डंडों से उसकी जमकर मार कूटाई कर दी। मारपीट के दौरान पीड़ित युवक रहम की भीख मांग रहा था।
 
विज्ञापन
सभी आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार जिले के पीथमपुर में तालिबानी स्टाइल मारपीट करने का दिल दहला देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे पीथमपुर के इंडोरामा क्षेत्र के कुछ लोगों द्वारा एक अर्धनग्न व्यक्ति की बेरहमी से लाठी डंडों से पिटाई की जा रही है। जिसमें मार खाते इस व्यक्ति के शरीर पर डंडों और लाठी के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


इस दौरान मार खा रहे व्यक्ति द्वारा पानी मांगने पर पिटाई कर रहे लोग छत पर जमा हुए बारिश के पानी को चटाने लगे। घटना का वायरल वीडियो 22 जुलाई का बताया जा रहा है। व्यक्ति की पिटाई कर रहे लोगों द्वारा महिला के नंबर मांगे जाने और चरित्र शंका से जुड़ी बातें कहते हुए गालियां दे रहे हैं।

इधर, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ते दबाव के चलते आज पीथमपुर के बगदून थाना पुलिस ने 2 महिला, 1 बाल अपचारी सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पूरे मामले को लेकर पीथमपुर CSP अमित कुमार मिश्रा ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया कि विजय पिपलाज निवासी विजयनगर कॉलोनी पीथमपुर की दोस्ती आरोपी पक्ष की महिला से थी।
विज्ञापन


जब यह बात आरोपियों को पता चली तो उन्होंने पीड़ित युवक विजय को घर बुलाकर उसके साथ जमकर मारपीट की और घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया। मारपीट का यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें