फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: सीमेंट कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर किया पथराव

Fri, 02 Aug 2024 01:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

हादसे और चक्का जाम के थोड़ी देर बाद ही मार्ग पर दोनों और वाहनों की कतार लग गई। मनावर सहित आसपास थाना क्षेत्र की पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आक्रोशित लोगों को समझाबुझकर शांत किया और चक्का जाम खुलवाकर शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीती रात धार जिले के मनावर थाना अंतर्गत ग्राम सिंघाना में एक सीमेंट कंटेनर ने बाइक सवार 39 वर्षीय भाई और उसकी चचेरी 6 वर्ष की मासूम बहन की जान ले ली। इस दर्दनाक हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक भाई और मासूम बहन के शवों को सड़क पर रखकर कुक्षी मनावर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करते हुए आरोपी कंटेनर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


थोड़ी ही देर में मार्ग पर दोनों और वाहनों की कतार लग गई। मनावर सहित आसपास थाना क्षेत्र की पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आक्रोशित लोगों को समझाबुझकर शांत किया और चक्का जाम खुलवाकर शवों का पोस्टमार्टम कराया।

घटना के विषय में प्राप्त जानकारी के अनुसार 39 वर्षीय गोपाल अपनी मासूम 6 वर्षीय चचेरी बहन शिव कन्या के साथ सुलगांव से ब्राह्मणपुरी जा रहे थे। तभी में सिंघाना के पास सीमेंट कंपनी के कंटेनर ने उन्हें चपेट में ले लिया। मासूम बहन के साथ चचेरे भाई के मौके पर ही मौत हो गई। उक्त घटना की जैसे ही लोगों को जानकारी मिली बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए और मृतक भाई बहन के शवों को सड़क पर रखकर मनावर कुक्षी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही मनावर कुक्षी सहित आसपास क्षेत्र का पुलिस बल मौके पर पहुंचा व चक्का जाम कर विरोध कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। 
विज्ञापन


वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा पथराव किए जाने की भी जानकारी मिली। इधर लंबी जद्दोजहद के बाद पुलिस के आश्वासन पर करीब एक घंटे तक चक्का जाम करके बैठे आक्रोशित ग्रामीण माने और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें