फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: धार पहुंचा चुनावी रथ, युवा बोले- आज 80 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं, हमें नौकरी चाहिए

Wed, 08 May 2024 01:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

Lok Sabha 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ बुधवार को धार लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां अमर उजाला ने सुबह चाय पर चर्चा की। वहीं, दोपहर में अब युवाओं से चर्चा में उनके मुद्दे समझने की कोशिश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बुधवार को मप्र के धार लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं के मुद्दे जाने गए। अब दोपहर में युवाओं से चर्चा में युवा मतदाता लोकसभा क्षेत्र के अपने मुद्दों को बता रहे हैं।

इस दौरान एक युवक ने कहा कि डेवलपेंट तो काफी हुआ है, देश का भी हुआ है और जहां हम रहते हैं वहां भी हो रहा है। इसलिए जब से मोदी सरकार आई है तब से विकास हो रहा है। 

विज्ञापन


वहीं एक और युवा ने एक अखबार का हवाला देकर कहा कि 80 प्रतिशत युवा बेरोजगार है, देश के आईआईटी में 30 प्रतिशत युवाओं को प्लेसमेंट नहीं मिल पा रहा है। तो सरकार को इस चीज पर ध्यान देना चाहिए कि जो बच्चे स्किल को लेकर चल रहे है या जो भी बच्चे पढ़े लिखे हैं उनको रोजगार के अवसर प्रदान करवाने चाहिए। हां हमारी सरकार काम रही है, लेकिन और बेहतरी के लिए कदम उठाए जा सकते हैं, जैसे विदेशी कंपनियों को यहां इन्वेस्टमेंट के लिए बुलाए, जिससे जो भी बच्चे बेरोजगार है उन्हें रोजगार मिल सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें