फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: उफनाती ओंकारेश्वर नहर में जा गिरी तेज रफ्तार कार, दो महिलाओं की मौत, बालक लापता

Fri, 08 Sep 2023 08:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धार जिले में भीषण हादसा हुआ है। यहां के धरमपुरी थाना क्षेत्र में ओंकारेश्वर की बड़ी नहर में एक बेकाबू कार जा गिरी। काली बावड़ी के समीप ग्राम जामनिया गांव में यह हादसा हुआ। पानी में कार डूबने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बालक लापता बताया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार में धरमपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कालीबावड़ी के समीप जामनिया गांव में एक अनियंत्रित कार गुरुवार रात करीब 10 बजे ओंकारेश्वर परियोजना की नहर में जा गिरी। इस कार में सवार दो महिलाओ की मौत हो गई।

विज्ञापन


बता दें, कुसुम नारायण (32) और झालू बाई भावसिंग की मौत हुई है। उनका 10 साल का बेटा रात भर से लापता है, जिसे एसडीआरएफ की टीम द्वारा नहर में ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि गाड़ी में पांच लोग सवार थे, जिनमे से दो लोग सुरक्षित बच गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल सहित एसडीआरएफ मौके पर पहुंच गई। वहीं, ग्रामीणों की मदद से 100 मीटर की दूरी पर जाकर कार को खींचा गया। भारी संख्या में ग्रामीण लोग इकट्ठा हो गए और रेस्क्यू अभी भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें