फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar Crime: गंधवानी में ट्रक सहित करीब 71 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Sat, 06 May 2023 05:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

Dhar Crime: मध्यप्रदेश के धार जिले में अवैध शराब तस्करी करते हुए तस्करों को पुलिस ने पकड़ा है। जिले के गंधवानी एरिया में पुलिस ने करीब 71 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है। साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और एक अन्य फरार हो गया।
विज्ञापन
अवैध शराब जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार में लगातार अवैध शराब परिवहन से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, इस अवैध परिवहन को लेकर धार जिला पुलिस और आबकारी विभाग भी अलर्ट मोड पर है। ताजा मामला गंधवानी एरिया से सामने आया है, यहां पर बेखौफ शराब माफिया अवैध शराब से भरे ट्रक को धार जिले से होते हुए गुजरात में ठिकाने लगाने की कोशिश में थे।

विज्ञापन


धार पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया, मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध शराब से भरा एक ट्रक धार जिले से होते हुए गुजरात की ओर जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय किया। इस दौरान गंधवानी थाना और टांडा थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर गंधवानी के बिल्दा गांव के समीप गटारपुरा जामली गिट्टी खदान के पास एक संदिग्ध ट्रक को घेराबंदी कर रोका। जब पुलिस ने वाहन की जांच की तो उसमें अवैध छह थाउजेंड ब्रांड की माउंट बीयर की पेटियां भरी थी।

इस दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया, वहीं क्लीनर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद गंधवानी थाना पुलिस ट्रक को लेकर गंधवानी थाना पहुंची और ट्रक में से शराब की पेटियां उतारने का काम शुरू किया। पुलिस के अनुसार ट्रक में लगभग 1008 बियर की पेटियां भरी हुई थी, जिनकी अनुमानित कीमत 36 लाख 28 हजार है। वहीं जब्त किए गए ट्रक की कीमत 25 लाख के आसपास बताई जा रही है। कुल जब्त शराब और ट्रक की कीमत 71 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही शराब मालिक और ट्रक मालिक सहित इस मामले में शामिल लोगों पर मामला दर्ज करने की तैयारी भी की जा रही है। जिले में अभी तक 24 घंटे के अंदर अवैध शराब की तीन बड़ी खेप पकड़ाई है, जिसमें शुक्रवार को पीथमपुर थाना पुलिस ने एक आईसर वाहन से 25 लाख कीमत की 520 पेटी बियर, शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात बदनावर पुलिस में चार लाख कीमत की 90 पेटी अवैध शराब और शनिवार को गंधवानी पुलिस ने 1008 पेटी अवैध बियर ट्रक सहित कीमत 71 लाख रुपये की जब्त की है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें