फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar: सेल्फी लेते समय मांडू की गहरी खाई में गिरे युवक की मौत, इंदौर से दोस्तों के साथ पहुंचा था

Wed, 24 Jan 2024 06:39 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, धार

सार

मांडू में सेल्फी लेते समय हुए हादसे में इंदौर के एक युवक की मौत हो गई। वह सेल्फी लेने के लिए खाई के पास पहुंचा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वो नीचे गिर गया। 
विज्ञापन
मांडू की काकड़ा खो पर हादसा हुआ। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार जिले की पर्यटन नगरी मांडू में एक बार फिर गंभीर हादसा हो गया। इंदौर से आए पर्यटक को सेल्फी का शौक उसकी जान का दुश्मन बन गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिनेश निवासी डॉक्टर कॉलोनी खजराना इंदौर अपने तीन अन्य साथियों शुभम, इदरीश और शहजाद के साथ नालछा स्थित दरगाह पर दर्शन करने के साथ मांडू भ्रमण करने आया था। इस बीच सभी साथी घूमने के लिए काकड़ा खो की खाई के किनारे पहुंचे। यहां दिनेश रेलिंग के बाहर खाई किनारे स्थित पेड़ के पास सेल्फी लेने का प्रयास कर रहा था, इस बीच उसका पैर फिसला और वह असंतुलित होकर खाई में जा गिरा। इससे दिनेश की मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी लगने के बाद धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह नालछा थाना प्रभारी के साथ घटनास्थल पहुंचे। देर शाम तक युवक का शव गहरी खाई से निकाला नहीं जा सका था। पुलिस एसडीआरएफ की टीम के बुलाने के साथ स्थानीय लोगों की मदद से शव निकालने का प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि काकड़ा खो सुसाइड पॉइंट भी कहा जाता है। यहां अब तक कई लोग काल के गाल में समा चुके हैं। यहां जिस स्थान पर युवक सेल्फी ले रहा था वहां की रेलिंग टूटी हुई थी इसी कारण यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें