धार में 25 हजार लोगों ने एक साथ राम रक्षा स्तोत्र का पाठ किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
धार शहर के लोगों ने रविवार को विश्व कीर्तिमान रच दिया। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड लंदन में धार शहर का नाम लिखवा दिया। धार में आज रामोत्सव के अंतर्गत सकलहिंदू समाज के लगभग 25 हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक रूप से श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ किया।
बता दें कि कार्यक्रम को लेकर उदाजी राव चौराहा पर भव्य साज सज्जा के साथ एक विशाल मंच बनाया गया था। इस आयोजन में शहर की हर कॉलोनी, हर बस्ती का प्रतिनिधित्व था। शहर के कारोबारी शाम 4:00 बजे के बाद से ही अपने प्रतिष्ठान बंद कर कार्यक्रम स्थल राजा भोज की धार नगरी के उदाजी राव चौपाटी पर पहुंचने लगे थे। हजारों लोगों ने श्री राम रक्षा स्तोत्र का स-स्वर पाठ किया और वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया। यह कीर्तिमान राजा भोज की नगरी धार के राम भक्त हमेशा याद रखेंगे।