फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार: ग्राम तलवाड़ा के पास पुलिस वाहन का टायर फटा, एसडीओपी-टीआई सहित चार पुलिसकर्मी घायल

Thu, 07 Apr 2022 06:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धार के तलवाड़ा में गुरुवार दोपहर धामनोद पुलिस का शासकीय वाहन टायर फटने से पलट गया। हादसे में 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। गाड़ी पलटने से सभी वाहन में फंस गए थे। ग्रामीणों की मदद से डीएसपी ने बाहर निकाला और तुरंत अपने वाहन से लेकर धार के निजी अस्पताल पहुंचे।
 
विज्ञापन
बीकानेर में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार जिले के तलवाड़ा में चार पुलिसकर्मी सड़क हादसे में घायल हो गए। धार से धामनोद जाते वक्त उनकी गाड़ी का टायर फट गया और वाहन पलट गया था। एसडीओपी राहुल खरे, टीआई राजकुमार यादव सहित आरक्षक धर्मेंद्र यादव और मेहरबान सिंह घायल हुए हैं। ग्रामीणों की मदद से डीएसपी ने बाहर निकाला और तुरंत अपने वाहन से लेकर धार के निजी अस्पताल पहुंचीं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामले की जानकारी गुरुवार को धार एसपी ऑफिस से दी गई। बताया गया कि एक वाहन से एसडीओपी राहुल खरे, टीआई राजकुमार यादव सहित आरक्षक धर्मेंद्र यादव और मेहरबान सिंह धार से धामनोद की तरफ जा रहे थे। तभी बगड़ी के पहले मगजपुरा फाटे के पास अचानक शासकीय वाहन का टायर फटा और गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। इससे सभी लोग वाहन के नीचे फंस गए।

उधर धार डीएसपी मोनिका सिंह अपना सामान पैक करने के लिए धार आ रही थीं। बता दें कि उनका तबादला आगर जिले में हो चुका है। इधर हादसे के बाद सैकड़ों लोग वाहन के आसपास खड़े थे, लेकिन कोई भी घायल पुलिसकर्मियों की मदद नहीं कर रहा था। ऐसे में पलटा हुआ वाहन देखकर डीएसपी ने तुरंत गाड़ी रुकवाई और पास जाकर देखा तो जिले के ही पुलिसकर्मी घायल मिले। जिन्हें स्वयं डीएसपी अपनी गाड़ी से लेकर धार आईं। चारों पुलिसकर्मी को चोट आई है। मेहरबान को गंभीर चोट डॉक्टरों द्वारा बताई गई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद एसपी आदित्य प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी महाजन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें