फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार: पुलिस जवान को गोली मारी! दूधी बायपास पर कुंदा फाटे के पास घायल मिला जवान, हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर

Mon, 19 Oct 2026 10:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धार जिले के धामनोद में दूधी बायपास स्थित कुंदा फाटे के पास पुलिस जवान रामेश्वर गोयल गोली लगने से घायल मिले। गंभीर हालत में उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
धार में घायल पुलिसकर्मी को प्राथमिक उपचार दिया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धामनोद में दूधी बायपास स्थित कुंदा फाटे के पास सोमवार को पुलिस जवान रामेश्वर गोयल गोली लगने से घायल अवस्था में मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घायल जवान को तत्काल धामनोद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हेड कांस्टेबल की संपत्ति 64 करोड़ पार, पत्नी के नाम पर खरीदी बेशकीमती जमीनें
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रामेश्वर गोयल सशस्त्र बल की प्रथम बटालियन इंदौर में पदस्थ हैं। वे दूधी बायपास पर कुंदा फाटे के पास घायल अवस्था में मिले। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि कार सवार लोगों ने उन्हें गोली मारी है। हालांकि, घटना के पीछे की वजह और हमलावरों के संबंध में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की सूचना पर एसडीओपी अर्चना रावत और थाना प्रभारी संतोष यादव सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी विजय डावर भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घायल जवान को गोली किन परिस्थितियों में लगी और इसमें कौन शामिल है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें