फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार: नाबालिग छात्रा का अपहरण कर किया रेप, फिर डरा धमका कर पीड़िता से ही पिता को कराया 5 करोड़ की फिरौती का मैसेज

Fri, 18 Mar 2022 07:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धार में एक नाबालिग छात्रा की किडनैपिंग, रेप और फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
धार में नाबालिग से रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार में एक नाबालिग स्टूडेंट की किडनैपिंग, फिरौती और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 14 वर्षीय छात्रा घर से स्कूल परीक्षा देने के लिए निकली थी, लेकिन जब परीक्षा के बाद वह वापस नहीं आई तो परिवार वालों ने उसकी खोज की इसी दौरान उन्हें लड़की के अपहरण का मैसेज मिला और उसके परिजनों से 5 करोड़ की फिरौती की मांग की गई। 
विज्ञापन


मामला धार के घोड़ा चौपाटी स्थित शासकीय स्कूल के सामने का है। नाबालिग यही परीक्षा देने के लिए आई थी। वह कक्षा 9वीं छात्रा थी। उसकी बड़ी बहन सुबह उसे पेपर देने के लिए स्कूल छोड़ कर गई थी। 11:30 बजे उसे स्कूल से लेने आई थी, जब नाबालिग नहीं मिली तो उसने अपने पिता को फोन कर जानकारी दी, जिसके बाद उसके पिता करीब 11:40 पर उसे खोजने निकले इसी दौरान अज्ञात नंबर से 5 करोड़ की फिरौती का मैसेज मिला। जब वह शाम को घर वापस आ गई तो परिजनों को अपने साथ दुष्कर्म होने की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में किडनैपिंग, फिरौती और रेप का मामला दर्ज कराया गया। 
 
सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी
नाबालिग को बचाने के लिए सीएसपी देवेंद्र सिंह धुर्वे ने नौगांव पुलिस की मदद से एक टीम बनाई। इसके बाद स्कूल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मैसेज किए गए नंबर की जानकारी निकाली गई। जांच में सामने आया कि नंबर त्रिमूर्ति चौराहे पर स्थित एक पोहा बनाने की दुकान में काम करने वाले कर्मचारी का है। पुलिस ने शक के आधार पर उसे तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की। युवक ने बताया कि एक लड़की स्कूल ड्रेस में आई थी और पापा को फोन करने के लिए मोबाइल मांगा। कुछ टाइप किया और फिर 2 मिनट बाद मोबाइल देकर चली गई। वहीं, सीसीटीवी फुटेज में लड़की एक बाइक पर जाते हुए दिखाई दी। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन


पड़ोस में रहने वाले युवक को किया गिरफ्तार
पुलिस ने संदेह के आधार लड़की के पड़ोस में रहने युवक आकाश मिश्रा को गिरफ्तार किया। वहीं, जब लड़की घर पहुंची तो परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे, जहां नाबालिग ने आकाश मिश्रा पर बहला-फुसलाकर एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। आरोपी युवक के परिजनों ने भी इस बात की पुष्टि की। आरोपी ने ये भी स्वीकार किया कि नाबालिग को धमका कर उसी ने लड़की से उसके पिता को फिरौती वाला मैसेज कराया था। नाबालिग के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी आकाश मिश्रा पर धाराएं बढ़ाई गई हैं। आरोपी को राउंडअप किया गया है। फिलहाल पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज कर उसका मेडिकल कराया है, जिसमें उसके साथ रेप होने की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें