फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: देवास के शिप्रा में हादसा, बस पलटने से तीन महिलाओं की मौत, आठ लोग घायल

Sat, 19 Nov 2022 07:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

देवास जिले के शिप्रा में एक बस पलट गई है। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। बस देवास से इंदौर की तरफ आ रही थी और काफी तेज रफ्तार में थी। 
विज्ञापन
देवास के शिप्रा में बस पलट गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास जिले के शिप्रा में एक बस (mp 41 p 1562) डिवाइडर से टकराकर पलट गई है। हादसे में दो महिला यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। बस देवास से इंदौर की तरफ आ रही थी और काफी तेज रफ्तार में थी। चालक बस की गति को नियंत्रित नहीं कर पाया और बस शिप्रा के पास पलट गई। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार हादसा शनिवार रात में हुआ है। हादसे का कारण अभी साफ नहीं है। बस में 50 से ज्यादा यात्री होना बताए गए हैं। मौके पर मदद के लिए पहुंचे लोगों ने पलटी बस से घायल लोगों को निकाला और देवास के अस्पताल में  पहुंचाया। इस हादसे में तीन महिला यात्रियों की मौत हो गई। यह उपनगरीय बस देवास से इंदौर की तरफ आ रही थी। हादसे में कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। एक यात्री की हालत ज्यादा खराब होने पर इंदौर भेजा गया है। 
विज्ञापन

हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इंदौर से देवास के बीच 50 से ज्यादा उपनगरीय बसें चलती हैं और बस चालक ज्यादा यात्री बैठाने के लिए तेज बस चलाने की होड़ लगाते हैं। जो बस दुर्घटनाग्रस्त हुई, वो भी काफी तेज गति से चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस में इस अन्य वाहन को चपेट में नहीं लिया नहीं तो हादसे में और भी लोगों की जान जा सकती थी, क्योंकि शाम के समय इस मार्ग पर काफी ट्रैफिक रहता है।
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें