फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas Lift Accident: देवास नगर निगम में लिफ्ट गिरी, एमआईसी सदस्य सहित आठ लोगों का किया गया रेस्क्यू

Mon, 10 Jun 2024 08:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

जब हादसा हुआ उसी समय नगर निगम में विधायक गायत्री राजे पवार बैठक लेने पहुंची थी। इस दौरान महापौर गीता अग्रवाल, सभापति रवि जैन, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल और निगम आयुक्त रजनीश कसेरा सहित तमाम जिम्मेदार मौजूद थे।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास नगर निगम में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। निगम की लिफ्ट में कई लोगों के सवार होने के कारण लिफ्ट नीचे गिरने लगी, जो सेफ्टी रोप के चलते दो मंजिलों के बीच फंस गई। काफी देर की मशक्कत के बाद लिफ्ट में फंसे सभी लोगों को निकाला गया।

विज्ञापन


बता दें कि लिफ्ट प्रथम तल से भूतल की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। लिफ्ट में MIC सदस्य मुस्तफा अहमद सहित आठ लोगों को कुछ देर बाद सकुशल बाहर निकाल लिया गया। जिस समय हादसा हुआ, उसी समय नगर निगम में विधायक गायत्री राजे पवार बैठक लेने पहुंची थी। इस दौरान महापौर गीता अग्रवाल, सभापति रवि जैन, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगम आयुक्त रजनीश कसेरा सहित तमाम जिम्मेदार मौजूद थे।

महू में भी हुआ लिफ्ट हादसा
गौरतलब है कि देवास के अलावा महू के एक निजी अस्पताल में भी रविवार देर रात तीसरी मंजिल से लिफ्ट गिर गई थी, जिसके कारण चार लोग घायल हो गए थे। मिली जानकारी के मुताबिक, रात 10 बजे यह हादसा हुआ था। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और सभी की हालत ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें