फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवास: पुलिस की सुस्ती से असुरक्षित भगवान के मंदिर...ताले तोड़ मंदिर में घुसे चोर और चुरा ले गए दानपेटी...

Thu, 06 Jan 2022 07:02 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

शहर में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है इसको इसी से समझा जा सकता है कि घरों के साथ अब भगवान के मंदिर भी सुरक्षित नहीं है। अब तक घरों के ताले टूटते थे लेकिन अब मंदिरों को भी निशाना बना रहे हैं। 
विज्ञापन
इस तरह फेंककर गए दानपेटी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है इसको इसी से समझा जा सकता है कि घरों के साथ अब भगवान के मंदिर भी सुरक्षित नहीं है। पुलिस की सुस्ती का फायदा बदमाश उठा रहे हैं और लगातार चोरियां कर रहे हैं। अब तक घरों के ताले टूटते थे लेकिन अब मंदिरों को भी निशाना बना रहे हैं। 
विज्ञापन


दरअसल शहर के सनसिटी-2 में स्थित सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में भी चोरी की वारदात हुई। ताला तोड़कर चोर मंदिर में घुसे और दान पेटी ही चुराकर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर लोगों ने पुलिस को खबर की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज देखे तो दो लोग दानपेटी उठाकर ले जाते नजर आए। जिस जगह वारदात हुई वह मंदिर औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत सनसिटी पार्ट-2 में स्थित है।  बुधवार देर रात को यहां चोर घुसे थे। चैनल पर लगे दो ताले तोड़े और मंदिर में जाकर दान पेटी उठाकर ले गए।  गुरुवार सुबह जब मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश शर्मा मंदिर पहुंचे तो चैनल पर लगे ताले गायब थे। अंदर देखा तो दानपेटी भी नहीं मिली। पुजारी ने बताया कि वे प्रतिदिन सुबह 5 बजे से मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना करते हैं। प्रतिदिन की तरह वह बुधवार रात को मंदिर के मुख्य चेनल गेट पर दो ताले लगाकर अपने घर गए थे। जब आज तडक़े मंदिर पहुंचे तो चेनल से दोनों ताले गायब मिले और मंदिर के अंदर रखी दान पेटी भी गायब थी। दान पेटी में करीब 30 से 40 हजार रुपए होने का अनुमान लगाया जा रहा है। क्षेत्र के रहवासियों ने बताया कि पिछले छ: माह से दान पेटी नहीं खोली गई थी। गुरुवार को दान पेटी मंदिर से दूर बालगढ़ क्षेत्र में मिली। कहा जा रहा है कि बदमाशों ने दान पेटी चुराने के बाद उसमें रखे रुपये निकाल लिए और बाद में खाली दान पेटी फेंककर भाग गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें