फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवास: जवारे विसर्जन के दौरान जुलूस में बैंड-बाजे बजते ही टूटीं मधुमक्खियां, अफरा-तफरी के बीच 15 लोग घायल

Tue, 20 Oct 2026 01:33 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

नवरात्रि के जवारों के विसर्जन जुलूस के दौरान मधुमक्खियों के अचानक हमले से अफरा-तफरी मच गई। घटना में करीब 10 से 15 लोगों के घायल होने की जानकारी है। घायलों को जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जवारे विसर्जन जुलूस में मधुमक्खियों के हमले के बाद अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के ग्राम राजोदा में नवरात्रि के जवारों के विसर्जन के दौरान निकाले जा रहे जुलूस में अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस घटना में करीब 10 से 15 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम राजोदा में जवारों के विसर्जन के लिए जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान बैंड-बाजे बज रहे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों ने जुलूस में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खुद को बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। कई लोग खेतों की ओर दौड़ते नजर आए तो कुछ ने पेड़ों के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। घटना में करीब 10 से 15 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए देवास जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि कुछ घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें: गंगा-जमुनी तहजीब: सत्य सनातन यात्रा में साधु-संतों और कन्या भोज की जिम्मेदारी मुस्लिम नेता शरीफ पटेल को सौंपी
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार जवारों के विसर्जन का जुलूस शांतिपूर्वक निकल रहा था, तभी अचानक हुए शोर के कारण मधुमक्खियों ने जुलूस पर हमला कर दिया। घटना के बाद जुलूस में शामिल लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें