फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदसौर: बिना आधार के पशुपतिनाथ मंदिर में नहीं मिलेगा भंडारा खाने का मौका, प्रशासन का आदेश

Thu, 29 Aug 2019 10:35 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
पशुपतिनाथ मंदिर, मंदसौर - फोटो : MP Tourism Website
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मंदसौर में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में अब बिना आधार कार्ड के भंडारा खाने का मौका नहीं मिलेगा। मंदिर प्रशासन ने ऐसा गैर जरुरी लोगों को भंडारे से दूर रखने के लिए किया है। भंडारे के लिए आधार कार्ड अनिवार्य करने वाला यद देश का पहला मंदिर बन गया है।

विज्ञापन


मंदसौर कलेक्टर मनोज पुष्प के आदेश पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रशासन ने हाल में रोजाना भंडारे की व्यवस्था की थी। 1500 साल पुरानी अष्टमुखी प्रतिमा के दर्शन के लिए हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदसौर पहुंचते हैं। वहीं सावन में इनकी तादात अन्य महीनों की अपेक्षा तीन गुनी से भी ज्यादा बढ़ जाती है।

मंदिर प्रशासन समिति के अनुसार भंडारे में रोजाना 300 लोगों के लिए भोजन बनाया जा रहा है जो डेढ़ घंटे में ही समाप्त हो जा रहा है। इसका फायदा दूर से आए श्रद्धालुओं को नहीं मिल पा रहा है। 
विज्ञापन


प्रशासन के अनुसार, भंडारे में भोजन करने के लिए स्थानीय लोग बड़ी संख्या में आते हैं जिससे दूर से आए श्रद्धालुओं को भोजन नहीं मिल पा रहा है। इसलिए आधार कार्ड से दूर से आए श्रद्धालु पहले भोजन कर सकेंगे। जिसके पास आधार नहीं होगा वह अपने किसी साथी के आधार कार्ड से भोजन प्राप्त कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें