फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birasini Mata Mandir: मां बिरासिनी को सर्दी से बचाने भक्तों ने ओढ़ाया शॉल, सदियों से जारी है अनोखी परंपरा

Tue, 03 Jan 2023 02:12 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मध्यप्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। उमरिया के पाली में स्थित बिरासिनी माता मंदिर में भक्तों ने देवी मां को ठंड से बचाने के लिए शॉल ओढ़ाया।
विज्ञापन
बिरासनी माता मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आम जनमानस से लेकर पशु और जीव जंतु भी कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। मंदिरों में विराजमान भगवान को भी ठंड लग रही है। हाल ही में भक्तों ने उमरिया जिले के पाली में विराजमान मां बिरासिनी को सर्दी से बचाने के लिए शॉल ओढ़ाया है। 
विज्ञापन


मां बिरासिनी शक्तिपीठ के पुजारी गोपाल पंडा का कहना है कि  जिस प्रकार हम इंसानों को ठंड लगती है उसी प्रकार माता रानी को भी ठंड लगती है, जिसके लिए हम उन्हें शाम के वक्त शॉल ओढ़ा देते हैं। ताकि मां बिरासिनी को ठंड से बचाया जा सके। यह कोई आज का रीति रिवाज नहीं है बल्कि यह वर्षों से चली आ रही एक परंपरा है। जिसका हम पालन करते हैं और लगातार मां को शाम के वक्त साल ओढ़ाई जाती है ताकि उन्हें ठंड से बचाया जा सके।

बता दें, पाली में स्थित बिरासिनी माता मंदिर पूरे मध्यप्रदेश में आस्था का केंद्र है। यहां मां बिरासिनी शक्तिपीठ के नाम से प्रसिद्ध माता का भव्य मंदिर है। जहां रोजाना की बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें