फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस दिन बोरवेल से निकल मिली नई जिंदगी,उसी दिन मनाता है जन्मदिन

Tue, 13 Mar 2018 01:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर जिले के कैलोद करताल गांव में 15 साल का दीपक तीन साल पहले बोरवेल में गिरा था। 15 साल का दीपक 12 वर्ष पहले बोरवेल में गिरा था। करीब 14 घंटों की मशक्कत के बाद वह बोरवेल से बाहर निकला था। दीपक का जन्म 2 अक्टूबर को हुआ था, लेकिन उसका जन्मदिन 25 जनवरी को मनाया जाता है। साल 2005 में वह 21 फीट गहरे बोरवेल में गिरा था। 

विज्ञापन


उस समय सारा देश उसके लिए दुआ मांग रहा था। दीपक का परिवार मानता है कि उसी दिन उनके बच्चे का पुर्नजन्म हुआ था। दीपक के साथ हुए इस हादसे को 12 साल हो गए हैं लेकिन वह आज तक उस दिन को नहीं भूल पाया है। हादसे की छाप उसे दिलो दिमाग पर आज भी है।

अभी हाल ही में उमरिया गांव का 4 साल का रोशन भी बोरवेल में गिर गया था। उसे बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया है। जब रोशन की खबर का पता दीपक को चला तो उसने उसके जिंदा बचने के लिए प्रार्थना मांगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें