फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों की डीन ने आत्महत्या?

Sat, 05 Jul 2014 10:21 AM IST
ब्यूरो/भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जबलपुर मेडिकल कालेज के डीन डी.के. साकल्ले ने शुक्रवार सुबह अपने घर में खुद को आग लगा ली। करीब 90 प्रतिशत जली हुई हालत में उन्हें मेडिकल अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रथम दृष्ट्या इस घटना को आत्महत्या ही मानकर चल रही है, लेकिन अब तक कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन


घटना के वक्त डीन की पत्नी और बेटा घर पर ही मौजूद थे। डी.के. साकल्ले ने अपने घर के पिछले हिस्से में बने बरामदे में सुबह करीब पौने आठ बजे खुद को आग लगा ली। डीन साकल्ले ने किन कारणों से इतना बड़ा कदम उठाया, फिलहाल इस बात से पर्दा नहीं उठ पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल कालेज के डीन साकल्ले ने संदिग्ध परिस्तिथियों में आज सुबह मेडिकल परिसर में स्थित अपने बंगले में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। आधिकारिक तौर ये बात सामने नहीं आई है की आखिर क्यों डीन ने इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठाया। ये बात जरूर सामने आई की डीन डी.के. साकल्ले काफी समय से परेशान चल रहे थे।  किन्ही कारणों से उन पर दबाब बनाये जाने की बात भी उन्होंने अपने जानने वालों से कही थी।
विज्ञापन


अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि व्यापमं घोटाले से इस घटना का कोई संबंध है या नहीं। यह कहा जा रहा है कि व्यापम मामले में निकाले गए डाक्टरों के द्वारा उन पर दबाब बनाया जा रहा था, जिसके कारण वो काफी दिनों से तनाव में थे। किंतु इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

साकल्ले ने पिछले दस दिनों से छुट्टी ले रखी थी। उनका प्रभार देख रही डाक्टर रूपा चौहान ने ऐसे  आरोपों से इंकार किया है। उनका कहना है की ऐसा कुछ उन्हें समझ नहीं आया कि वो परेशान है। एक दिन पहले ही वे डाक्टरों के साथ काफी देर बाते करने के बाद अपने घर गए थे।

वहीं इस सनसनी खेज मामले की जांच के लिए पहुंचे एस पी हरिनारायणचारी मिश्रा का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी मामले के अन्य पहलुओ की भी जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है डीन के द्वारा किन हालातों में ये कदम उठाया है और इसके पीछे की बजह क्या है इस बारे में जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें