फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा घूंघट!: खजुराहो में नवविवाहिता ने काढ़ा समझकर पी ली हेयर डाई का घोल, अस्पताल में भर्ती

Fri, 03 Dec 2021 02:28 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले के खजुराहो में अजीब मामला सामने आया है। नवविवाहिता ने काढ़ा समझकर हेयर डाई का घोल पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। 
 
विज्ञापन
छतरपुर में युवती ने काढ़ा समझ हेयर डाई पी ली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालों को काला करने वाली हेयर डाई जानलेवा भी हो सकती है। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो में एक नवविवाहिता ने काढ़ा समझकर हेयर डाई का घोल पी लिया। हेयर डाई में जहरीला पदार्थ होता है, जिससे युवती की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। फिलहाल वह स्वस्थ है। 
विज्ञापन


खजुराहो के सेवाग्राम इलाके में 22 वर्षीय पुष्पेश यादव का कुछ ही समय पहले मानवेंद्र सिंह यादव से विवाह हुआ था। नवविवाहित होने की वजह से वह घर में घूंघट निकालती है। घूंघट की वजह से गफलत हो गई और आड़ में उसने गलत कटोरी उठाकर उसे पी लिया। नवविवाहिता के जहरीला पदार्थ पीकर अस्पताल में भर्ती होने का मामला पता चला तो कई तरह की बातें हुई। ससुराल में परेशानी को लेकर सवाल भी उठे। पर सच कुछ और ही निकला। 

पुष्पेश ने बताया कि उसने त्रिकूट चूरन का काढ़ा बनाया था। उसे ठंडा होने के लिए कटोरी में रखा था। उसके पास किसी ने उसी तरह की एक कटोरी में हेयर डाई रख दी। दोनों एक-से लग रहे थे। उसने घूंघट की आड़ में ही एक कटोरी उठाई और काढ़ा समझकर डाई पी गई। जब तबियत बिगड़ी तो पता चला कि जहरीला पदार्थ पी लिया है। ससुराल वाले आनन-फानन में खजुराहो अस्पताल ले गए। वहां से छतरपुर जिला अस्पताल रैफर किया गया। अब वह स्वस्थ है। 
विज्ञापन


ससुराल में कोई परेशानी नहीं 
पुष्पेश का कहना है कि ससुराल में उसे कोई दिक्कत नहीं है। काढ़े और हेयर डाई की कटोरियां एक-सी होने की वजह से गफलत हुई। इसमें ससुराल वालों का कोई दोष नहीं है। उसने ही गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें