फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: पांढुर्ना में जादू टोने के शक में तीन लोगों पर जानलेवा हमला, बुजुर्ग की मौत, आठ के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 10 Nov 2022 01:26 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में जादू टोने के शक में तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया गया, हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में जादू टोने के शक में तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने हमला करने वाले आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। वहीं, हमले में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


टीआई राकेश सिंह बघेल ने बताया कि इस मामले में ग्रामीणों के बयान और जांच के बाद आठ लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। मंगलवार रात आरोपियों में से तीन श्रीराम धुर्वे, लल्लू उर्फ सुधाकर सिरसाम और किशोर खंडाते को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बता दें, 28 अक्टूबर को ग्राम बालापुर के ग्रामीणों ने जादू टोने के संदेह में 55 वर्षीय डोमा झल्कु उईके, 35 वर्षीय दम्मु उर्फ शेषराव मदन इवनाती और 43 वर्षीय पुन्नू जागो उईके पर जानलेवा हमला कर दिया था। मारपीट में घायल डोमा की मौत हो गई थी। वहीं, दम्मु उर्फ शेषराव और पुन्नू को गंभीर चोट आई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें