फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: भाजपा मंडल अध्यक्ष की कार पर लाठियों से जानलेवा हमला, खुद को घर में बंदकर बचाई जान

Sat, 31 Dec 2022 09:06 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

पारिवारिक विवाद के चलते सारना मंडल अध्यक्ष ओम पटेल पर रिश्तेदारों ने लाठी से चलती कार पर किया हमला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
मंडल अध्यक्ष की कार पर हमला - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धरमटेकड़ी चौकी के अंतर्गत ग्राम बोहनाखैरी में सारना मंडल अध्यक्ष ओम पटेल पर रंजिश के चलते उनके ही रिश्तेदारों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस समय घटित हुई जब वह भाजपा के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बनगांव जा रहे थे। तभी अचानक उनकी कार पर कुछ लोग लाठी डंडा लेकर टूट पड़े।

विज्ञापन


इस दौरान ओम अपनी जान बचाकर घर की तरफ भागे और खुद को घर में बंद कर लिया। इसके बावजूद लगभग नौ आरोपी उनके घर के दरवाजे को तोड़ने का प्रयास करने लगे और दरवाजे पर लात और डंडा मारने लगे। ओम ने शिकायत में बताया कि इस दौरान गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले और ओम ने घर के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई।
 
पुलिस पहुंची तब शांत हुआ मामला
बता दें कि इस दौरान तत्काल डायल 100 मौके पर पहुंची तब कहीं विवाद शांत हुआ। पुलिस ने ओम पटेल को बाहर निकाला और चौकी लेकर आए जहां पर उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें