फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मृत पड़ा मिला तेंदुए का शव, ग्रामीणों ने लगाया वन विभाग पर ध्यान नहीं देने का आरोप, तस्वीर वायरल

Wed, 17 Jan 2024 12:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी

सार

MP News: निवाड़ी जिले के मंडोर गांव के प्लांटेशन के पास सोमवार की दोपहर ग्रामीणों ने तेंदुए का शव देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, लेकिन वन विभाग के कर्मचारियों ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद एक स्थानीय नागरिक द्वारा इसकी फोटो सोशल मीडिया पर डालकर वन विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मृत पड़ा मिला तेंदुए का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निवाड़ी में तेंदुए का शव ग्रामीणों द्वारा देखा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन विभाग ने इसपर संज्ञान नहीं लिया। हालांकि फोटो वायरल होने के बाद रात्रि में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


शव को कब्जे में लिया
इधर, ओरछा रेंज के वन विभाग रेंजर आदित्य कुमार पुरोहित ने बताया कि मामला जैसे ही संज्ञान में आया था टीम को भेज करके शव को कब्जे में ले लिया गया है। इसके साथ ही उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई है। उन्होंने कहा कि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि तेंदुआ कहां से आया और उसकी कैसे मौत हुई है।

डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची
वहीं, उन्होंने बताया कि मंगलवार को डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रेंजर ने ये भी कहा कि पंचनामा की कार्रवाई कर ली गई है और आगे पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा। ग्राम पंचायत के रहने वाले पूर्व सरपंच सूरज यादव ने बताया कि शव दो दिन पुराना है, लेकिन यह पता नहीं है कि तेंदुआ कहां से आया है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें