फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उमरिया वन परिक्षेत्र के चंदिया में सूखे कुएं में मिला तेंदुए का शव, जांच में जुटा वन विभाग का अमला

Fri, 13 Jan 2023 02:54 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया वन परिक्षेत्र के चंदिया गांव में एक सूखे कुएं में तेंदुए का शव मिला है। फिलहाल वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सूखे कुएं में मिला तेंदुए का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया वनमंडल के वन परिक्षेत्र चंदिया में सूखे कुएं में तेंदुए का शव मिला है। जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुटी। मौके पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सुबह परिक्षेत्र चंदिया के जोगिन वन क्षेत्र से जुड़े हुए पूंछी गांव के राजस्व क्षेत्र में सूखे कुएं में तेंदुए का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


जानकारी लगते ही वन परिक्षेत्र चंदिया के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सर्चिंग कराई गई। वहीं, पूरे क्षेत्र में वन विभाग ने घेराबंदी कर दी है। वन परिक्षेत्र अधिकारी रवि पांडे ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची है जल विहीन कुएं में तेंदुए का शव मिला है, जांच की जा रही है। डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया है। पूरे क्षेत्र में सर्चिंग कराई जाएगी सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें