फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singrauli: घर से मजदूरी करने गए प्रेमी युगल का पेड़ से लटकता मिला शव, गांव वालों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 19 Nov 2023 04:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

सार

ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के रिश्ते से कुछ लोग खुश नहीं थे। इसी वजह से दोनों की हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटका दिया, ताकि यह लग सके की दोनों ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जमा हुए ग्रामीण। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक-युवती का शव मिला। दोनों के शव पेड़ से लटक रहे थे। शव को देखकर गांव के लोग वहां पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पड़री गांव के रहने वाले पवन कोल और रानी कोल शनिवार को मकान के छत की ढलाई में मजदूरी करने गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। रविवार की सुबह दोनों का शव रमपुरवा गांव में लोगों को पेड़ पर लटकते हुए मिला।

ग्रामीणों ने जताया हत्या की आसंका
गांव वालों के मुताबिक युवक-युवती एक दूसरे के साथ प्यार करते थे। लोगों का मानना है कि एक साथ दोनों आत्महत्या नहीं कर सकते हैं। मृतक युवक के शरीर पर चोट के भी निशान हैं और दोनों के पैर जमीन पर थे, जिससे यह प्रतीत होता है कि आत्महत्या नहीं, बल्कि किसी ने हत्याकर दोनों के शव को पेड़ पर लटका दिया।
विज्ञापन


जांच के बाद होगी कार्रवाई
बरगवां थाना प्रभारी आरपी सिंह का कहना है कि शनिवार की रात युवक और युवती घर से मजदूरी करने निकले थे। उनका शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है। दोनों के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा, जांच रिपोर्ट के बाद आत्महत्या या हत्या के बारे में कुछ कहना सही होगा, फिलहाल जांच की जा रही है।

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
वहीं, प्रेमी जोड़े का शव मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। कुछ ग्रामीणों ने दबी जुबान बताया कि दोनों के रिश्ते से दोनों के घर वाले खुश नहीं थे। इसी वजह से दोनों की हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटका दिया, ताकि यह लग सके की दोनों ने आत्महत्या की है। हालांकि ग्रामीण यह नहीं बता पाए कि इस वारदात को लड़के या लड़की के परिवार ने अंजाम दिया। हालांकि पुलिस अभी आत्महत्या मान कर चल रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो पाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें