फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मौत, पत्नी ने की खुदकुशी, पुलिस का भेजाफ्राइ

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में एक आदमी की मौत के बाद उसकी पत्नी ने भी जान दे दी। 27 साल के मनोज कुशवाह की मौत के बाद उसकी 23 साल की पत्नी ने भी जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।
विज्ञापन


घटना इंदौर के बेटमा इलाके की भोजपुरी कॉलोनी की है जहां के एक घर में मनोज और उसकी पत्नी रीना किराये पर रहते थे।

अंग्रेजी अखबार TOI में छपी खबर के मुताबिक पुलिस ने बताया कि,"रीना के मकान मालिक जब उसे बेटमा पुलिस स्टेशन लाए तो उसे उल्टियां हो रही थीं। उसे तत्काल सरकारी अस्पताल भेजा गया जहां के डॉक्टरों ने उसे MY हॉस्पिटल के लिए रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।"

पुलिस के डर से दी जान?

रीना की मां सुशीला ने दावा किया कि उनकी बेटी को बेटमा पुलिस ने मनोज की मौत की पूछताछ के सिलसिले में बुलाया था। मनोज की मौत सोमवार को हुई थी। उन्होंने कहा कि सोमवार की रात रीना ने उन्हें इसके बारे में बताया था।

सुशीला ने कहा कि उनकी बेटी ने पुलिस के सवालों से डर कर अपनी जान दे दी। हालांकि एसपी (वेस्ट) आबिद खान ने इस बात से इंकार किया है।
विज्ञापन

पत्नी के प्रेमी पर शक!

पुलिस के मुताबिक सोमवार को रीना से पूछताछ खत्म हो गई थी और उसे जाने दिया गया था।

पीथमपुर की एक फैक्टरी में काम करने वाले मनोज और रीना करीब 10 दिन पहले हातोद से भोजपुरी कॉलोनी में शिफ्ट हुए थे। मनोज के परिजनों के मुताबिक रीना का प्रेमी जीतेंद्र भी इसी घर में शिफ्ट हुआ था।

जीतेंद्र उज्जैन का रहने वाला है। मनोज के परिजनों ने आशंका जताई थी कि मनोज की मौत में रीना और जीतेंद्र का हाथ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें