स्वामी जी महाराज का मंत्रोच्चार के साथ हुआ पूजन
मंदिर में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए गुरु-शिष्य, साधक और देवी भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंदसौर-भानपुरा पीठ के स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ महाराज भी मौजूद रहे। पीतांबरा पीठ के आचार्यों के नेतृत्व में श्रद्धालुओं, शिष्यों और साधकों ने वैदिक सनातन परंपराओं के अनुसार मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्रगुरु स्वामी जी महाराज के अभिषेक एवं पूजन में सहभागिता की। वहीं माता धूमावती मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रसादी वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
रात्रि में होगी धूमावती माई की विशेष पूजा
मंदिर प्रशासन के अनुसार देर रात्रि में तंत्र साधना की देवी माता धूमावती का विशेष पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।
स्वामी जी महाराज की पूजन का वीडियो...