दतिया में पीएचडी की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी है। युवती ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने अपने प्रेमी व उसकी बहनों पर ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। मृतका ने पुलिस से आरोपियों को सजा दिलाए जाने की बात लिखी है। बताया गया है कि दो दिन पहले भी युवती ने पुलिस से शिकायत की थी।
थाना गोराघाट इलाके के सुनारी गांव निवासी 26 वर्षीय रूबी साहू पीएचडी कर रही थी। सुसाइड नोट में रूबी ने अपने प्रेमी का नाम का जिक्र करते हुए शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की बात कही है। पत्र में लिखा है कि उसकी मौत की वजह उसका प्रेमी और उसकी दो बहने हैं जो उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थीं। अंत में युवती ने लिखा है कि इन्हें सजा दी जाए ताकि आगे किसी की जिंदगी इस तरह नर्क न बनाएं कि इंसान को इतना मजबूर होना पड़े।