फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीतांबरा पीठ: स्वामी जी महाराज की मनाई गई पुण्यतिथि, धूमावती माता स्थापना दिवस पर रात्रि में होगा विशेष पूजन

Mon, 22 Jun 2026 05:10 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, दतिया

सार

पीतांबरा पीठ के पीठाधीश्वर राष्ट्रगुरु स्वामी जी महाराज की 47वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। धूमावती माई के स्थापना दिवस पर रात्रि में विशेष पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन
स्वामी जी महाराज की होती पूजा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के दतिया स्थित पीतांबरा पीठ के पीठाधीश्वर राष्ट्रगुरु स्वामी जी महाराज की 47वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। साथ ही तंत्र साधना की अधिष्ठात्री देवी माता धूमावती के स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

स्वामी जी महाराज। - फोटो : संवाद
स्वामी जी महाराज का मंत्रोच्चार के साथ हुआ पूजन
मंदिर में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए गुरु-शिष्य, साधक और देवी भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंदसौर-भानपुरा पीठ के स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ महाराज भी मौजूद रहे। पीतांबरा पीठ के आचार्यों के नेतृत्व में श्रद्धालुओं, शिष्यों और साधकों ने वैदिक सनातन परंपराओं के अनुसार मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्रगुरु स्वामी जी महाराज के अभिषेक एवं पूजन में सहभागिता की। वहीं माता धूमावती मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रसादी वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

रात्रि में होगी धूमावती माई की विशेष पूजा
मंदिर प्रशासन के अनुसार देर रात्रि में तंत्र साधना की देवी माता धूमावती का विशेष पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।

स्वामी जी महाराज की पूजन का वीडियो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें