भारतीय एथलेटिक्स संघ द्वारा कर्नाटक में राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 24 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है। जिसमें दतिया की बेटी राधा यादव ने मध्य प्रदेश एथलेटिक्स अकादमी की ओर से खेलते हुए 1500 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में गोल्ड मेडल जीता जबकि दूसरे स्थान पर स्नेहा खार महाराष्ट्र रही तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र की जाह्नवी रहीं। राधा ने लगभग 29 राज्यों की प्रतिभागियों को दौड़ में 20 मीटर के अंतर से हराया। राधा यादव का चयन हांगकांग में आयोजित होने वाली एशिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
यह जानकारी राधा यादव के पिता राम दुलारे यादव और खेल समंवयक संजय रावत ने दी है। उन्होंने बताया कि राधा यादव खेल एवं युवा कल्याण विभाग दतिया की खेल प्रतिभा अभियान और खेलो बड़ो अभियान की खोज है और ग्राम पंचायत लरायटा निवासी राधा यादव विगत 5 वर्षों से खेल एवं युवा कल्याण विभाग की एथलेटिक्स अकादमी भोपाल प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनकी इस विशेष उपलब्धि और सफलता पर दतिया में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी डॉ अरविंद सिंह राणा, खेल समन्वयक संजय रावत, एथलेटिक्स कोच राजेश जमावड़ा, सुनीता रिछारिया, राजेंद्र तिवारी, कुंवर राज सिंह, जितेंद्र शर्मा, आदित्य सिंह, सुनील शर्मा, सुरजीत अहिरवार, बेटी क्लब दतिया की अध्यक्ष आकांक्षा रावत, उपाध्यक्ष मीना श्रीवास्तव, मंजू गोस्वामी, सुषमा श्रीवास्तव, रजनी अडजरिया, संध्या त्रिपाठी आदि लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी ।