फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia: पुलिस को देख भागा तो ट्रैक्टर की चपेट में आया बाइक सवार युवक, मौके पर ही हो गई मौत

Sun, 28 May 2023 09:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

दतिया में एक युवक की ट्रैक्टर के नीचे आ जाने से मौत हो गई। वह बाइक पर था और बताया जा रहा है कि वह पुलिस से बचने के लिए भाग रहा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दतिया के थाना भांडेर क्षेत्र के अंजनी माता मंदिर तिघरा रोड पर टैक्टर ने बाइक सवार में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार की ट्रैक्टर से कुचल जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही युवक पर मारपीट का केस दर्ज हुआ था और वह पुलिस को देख भाग रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक का नाम सत्यम यादव है। यह अपने दोस्त सचिन चतुर्वेदी के साथ अपने घर ग्राम तेतना थाना गोदन जिला दतिया वापिस जा रहा था। मृतक के भाई सोनू यादव ने भांडेर पुलिस पर आरोप लगाया है। उसका भाई पुलिस को देखकर तेजी से भागा और तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से उसकी मौत हो गई।

मामले में भांडेर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कर्णिक श्रीवास्तव ने बताया जांच की जा रही है फिलहाल मर्ग कायम कर पूरे मामले को विवेचना में ले लिया है। आपको बता दें थाना भांडेर में शनिवार को मृतक के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में मृतक की गिरफ्तारी होनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें