फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दतिया: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को आजीवन कारावास, शादी का झांसा देकर भगा ले गया था

Thu, 03 Mar 2022 05:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

आरोपी संजीव उर्फ छोटू अहिरवार 16 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया था और उसके बाद पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। जिला न्यायालय ने युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
prison jail new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दतिया जिले में दो साल पहले नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से भगाने और दुष्कर्म करने के मामले में जिला न्यायालय ने युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश रमा जयंत मित्तल ने सजा के साथ ही 28 हजार का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

 
अदालत में पैरवीकर्ता संचिता अवस्थी ने बताया कि 16 नवंबर 2020 की रात सेंवढ़ा चुंगी निवासी आरोपी संजीव उर्फ छोटू अहिरवार 16 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया था और उसके बाद पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले की रिपोर्ट पीड़िता के पिता ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने पीड़िता को बरामद करने के बाद उसका मेडिकल कराया और बयान दर्ज कराए। साथ ही पीड़िता का जन्म प्रमाण पत्र हासिल किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान एडीपीओ अवस्थी की ओर से पेश किए सबूत देखने के बाद कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही 28 हजार का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें