फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी रुद्राक्ष महोत्सव विवाद: मुख्यमंत्री ने फोन पर की बात, पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा- प्रशासन की व्यवस्थाएं उत्कृष्ट

Thu, 03 Mar 2022 05:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर में रुद्राक्ष महोत्सव मामले में जारी सियासत के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से फोन पर बातचीत की। मिश्रा का कहना है कि जिला प्रशासन के सहयोग से शिव महा पुराण कथा सुचारू और निर्बाध रूप से चल रही है। व्यवस्थाएं उत्कृष्ट हैं।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से फोन पर बातचीत की। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से फोन पर बातचीत की। मिश्रा का कहना है कि जिला प्रशासन के सहयोग से शिव महा पुराण कथा सुचारू और निर्बाध रूप से चल रही है। व्यवस्थाएं उत्कृष्ट हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सीहोर में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव निरस्त होने के बाद प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं ने मामले में दखल दिया है। भाजपा के कैलाश विजयवर्गीय, उमा भारती, नरोत्तम मिश्रा, नारायण त्रिपाठी ने इसके पीछे प्रशासन को दोषी बताया है। प्रशासन पर दबाव बनाने का आरोप भी लगाया है। बुधवार को पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, विधायक विशाल पटेल के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी सीहोर जाकर प्रदीप मिश्रा से मिला था। आज सीएम ने मामले की जानकारी ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने फोन पर सीहोर मे चल रहे सात दिवसीय शिव महापुराण के बारे में विस्तार से जानकारी ली। आयोजन के लिए प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर निसंकोच बताने का आग्रह किया। बातचीत के दौरान पंडित मिश्रा ने मुख्यमंत्री को इस महोत्सव में आने का न्योता भी दे दिया। पंडित मिश्रा ने शिव महापुराण कथा आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं को उत्कृष्ट बताते हुए सराहना की। कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारियों का निरंतर सहयोग मिला रहा है। उन्होंने बताया कि शिव महा पुराण कथा सुचारू और निर्बाध रूप से चल रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें