फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट में महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, दमोह स्टेशन में उतारा गया शव

Fri, 15 Dec 2023 10:04 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

पथरिया स्टेशन आने के पहले महिला बाथरूम गई थी। ट्रेन चलने लगी महिला बाहर नहीं आई। परिजनों ने गार्ड, दमोह जीआरपी और आरपीएफ को सूचित किया।
विज्ञापन
दमोह स्टेशन पर खड़ी गोंडवाना एक्सप्रेस। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के पथरिया ब्लॉक में आने वाली बोबई गांव की एक महिला ने गुरुवार सुबह गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच के बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला शौच के लिए जाने की बात कहकर बाथरूम गई थी। काफी देर तक वापस नहीं आई तो परिवार के लोगों को शक हुआ। जाकर देखा तो दरवाजा नहीं खुल रहा था। 

विज्ञापन


परिजनों ने ट्रेन के गार्ड को सूचना दी और जीआरपी पुलिस को अवगत कराया। पुलिस मौके पर पहुंची दरवाजे को खोला तो महिला बाथरूम में लगे एक एंगल से साड़ी के पल्लू को फाड़कर बनाए गए फंदे से लटकी हुई थी। मृत महिला की पहचान ताराबाई पति बबलू अठया 35 निवासी बोबई पथरिया के रूप में हुई है।

दमोह जीआरपी चौकी प्रभारी एएसआई महेश कोरी ने बताया कि निजामुद्दीन 22182 गोंडवाना एक्सप्रेस पीछे वाले जनरल कोच के बाथरूम में दरवाजा लगाकर महिला ने फांसी लगा ली है। पथरिया स्टेशन आने के पहले महिला बाथरूम गई थी। ट्रेन चलने लगी महिला बाहर नहीं आई। परिजनों ने गार्ड, दमोह जीआरपी और आरपीएफ को सूचित किया। ट्रेन के दमोह स्टेशन पहुंचने पर शव को ट्रेन से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। परिजनों ने बताया कि मृतिका ताराबाई उनके साथ दिल्ली मजदूरी करने गई थी। दिल्ली से दमोह लौटते समय गुरुवार सुबह करीब चार बजे महिला ने कोच के बाथरूम में जाकर फंदा लगा लिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। मामले को दर्ज कर उसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें