फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: व्यारमा नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत, घाट पर रखे मिले कपड़ों से घटना का पता चला

Thu, 20 Jun 2024 09:16 PM IST
दमोह ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह

सार

दमोह में दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। दोनों नहाने के लिए नदी में उतरे थे, गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए। घाट पर पड़े कपड़ों से घटना का पता चला। 
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र के भैंसा गांव में गुरुवार दोपहर व्यारमा नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों को नदी से निकालकर हटा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गेसाबाद थाना के भैंसा गांव निवासी विश्वास पिता गणेश पटेल 16 वर्ष और इशांत पिता गणेश पटेल 14 वर्ष गुरुवार दोपहर गांव से निकली व्यारमा नदी के सिद्ध घाट हुसेना के पास नहाने गए थे। जहां नहाते समय दोनों भाई गहरे पानी में चले गए और डूब गए। जब काफी देर तक घर नहीं लौटे तो पूछताछ शुरू की गई और परिजन पूछते-पूछते घाट पंहुंचे। जहां घाट पर दोनों भाइयों के कपड़े रखे मिले। संदेह होते ही परिजनों ने नदी में ढूंढा तो दोनों गहरे पानी में अचेत अवस्था ने मिल गए। बाहर निकालकर उन्हें होश में लाने का प्रयास किया गया और सफलता न मिलने पर हटा सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। गैसाबाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कराया।

दो बच्चों की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गैसाबाद थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने बताया कि नदी में डूबने से दो भाइयों की मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें