फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: तेंदूखेड़ा में तेज रफ्तार बेकाबू कार पेड़ से टकराई, रात भर कार में फंसे रहे दो युवकों की मौत

Sun, 28 Jan 2024 02:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

देर रात हुई इस घटना में रातभर दो युवक कार में ही फंसे रहे और लोगों को हादसे की भनक नहीं लगी। सुबह एक बस चालक ने दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा।
विज्ञापन
हादसे में पलटी कार। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में सागर जिले के रहली निवासी वरुण सोनी और गौरव शुक्ला नामक युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


देर रात हुई इस घटना में रातभर दो युवक कार में ही फंसे रहे और लोगों को हादसे की भनक नहीं लगी। सुबह जब एक बस चालक ने दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा तो मीडिया को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मीडिया ने देखा तो कार में दो शव अंदर फंसे थे। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और 108 वाहन को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से लोगों को निकाला।

जानकारी अनुसार कार क्रमांक एमपी 20 जेडबी 9628 से रहली के वार्ड क्रमांक 15 निवासी युवक वरुण पिता अनिल सोनी अपने एक साथी गौरव शुक्ला के साथ किसी कार्य से निकला था। इस दौरान सागर जबलपुर मार्ग पर बम्होरी के पास कार आनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से जा टकराई। कार की टक्कर से पेड़ टूट गया। वहीं कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें