फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: CM को 'घोषणा वीर' कहने पर भड़के लोधी; टंडन से बोले- हमने जो कहा वो किया, बतौर विधायक आपने क्या किया?

Tue, 22 Aug 2023 08:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह विधायक अजय टंडन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दमोह दौरे को लेकर कहा कि सीएम तो 'घोषणावीर' हैं। चुनाव नजदीक आते ही और तेज हो जाएगी घोषणा करने की मशीन।
विज्ञापन
विधायक अजय टंडन व अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव की सरगर्मी शुरू हो गई है और भाजपा-कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर आरोप, प्रत्यारोप लगाने में लगे हैं। दमोह विधायक अजय टंडन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दमोह आगमन के पहले उन्हें 'घोषणा वीर' कहते हुए आरोप लगाया कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे उनकी घोषणाओं की मशीन काफी तेज होती जाएगी। विधायक की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि विधायक के आरोप निराधार हैं। मुख्यमंत्री के द्वारा जितनी भी घोषणा की गई हैं, उन सब को पूरा किया गया है, लेकिन विधायक बताएं कि उन्होंने क्षेत्र में क्या विकास किया है।

विज्ञापन


विधायक बोले तेज हो रही घोषणाओं की मशीन
दमोह विधायक अजय टंडन का एक बयान जारी हुआ है, जिसमें वो बोले रहे हैं कि पता चला है कि 23 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह दमोह रहे हैं, जो मध्यप्रदेश में घोषणा वीर माने जाते हैं। चुनाव नजदीक आएंगे उनकी घोषणाओं की मशीन तेज होती जाएगी। सवाल यह है कि वोटों के लिए उन्होंने जो तहसील ग्राउंड में घोषणा की थी कि दमोह में मेडिकल कॉलेज खुलेगा, आज तक उसका क्या हुआ? आप कहते हैं कॉलेज स्वीकृत कर दिया है। हम जानना चाहते हैं कि कॉलेज कहां है? जब उनसे विधानसभा में सवाल पूछते हैं तो वह जवाब नहीं देते। जहां तक मेरी जानकारी है मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट 25 एकड़ का है, लेकिन आपने 23 एकड़ जमीन दी है। अब कॉलेज कैसे बनेगा। आप कहेंगे कि टेंडर लगा दिया है वह तो कई बार लगेगा और टेंडर आप उनको देंगे जो आपके चेहते हैं और जो 50 प्रतिशत कमीशन देंगे। दमोह के साथ खिलवाड़ मत कीजिए। आप 23 तारीख को दमोह आ रहे हैं आप यह जवाब सोचकर आएं क्योंकि दमोह की जनता आपसे प्रश्न करेगी।

विधायक बताएं उन्होंने कितना विकास किया
मुख्यमंत्री पर विधायक टंडन के आरोपों पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी का कहना है कि मुख्यमंत्री 23 तारीख को दमोह रहे हैं। उन पर विधायक ने जो निराधार आरोप लगाए हैं मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आप जब से विधायक बने हैं, आपने दमोह के लिए क्या किया। कौन सा भूमि पूजन किया। रही बात मुख्यमंत्री की तो उन्होंने जो कहा है वह किया है। यदि मेडिकल कॉलेज की घोषणा की थी तो सभी को पता है कि जमीन आवंटित हो गई है, राशि स्वीकृत हो गई है और टेंडर भी लग चुका है। विधायक जी आप देखते जाइए इस दमोह में मेडिकल कॉलेज भी खुलेगा और पढ़ाई भी होगी। मुख्यमंत्री ने जो भी घोषणा की है उन्हें पूरा किया है, लेकिन आप बता दो कि आपने आज तक कौन सा विकास किया है। आप लोगों ने तो झूठ बोलकर किसानों को कर्ज माफी का वादा किया और 15 माह की सरकार के बाद भी कर्ज नहीं चुका पाए। किसान डिफाल्टर हुए जिनका ब्याज भाजपा की प्रदेश सरकार ने भरा है। पता है मुझे कि आप हताश हो चुके हैं। आप इस बार चुनाव नहीं जीतेंगे इसीलिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें